मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

आडवाणी, जोशी ने सीबीआई विशेष अदालत के फैसले का किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा विध्वंस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। आडवाणी ने न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत किया है, वहीं, मुरली मनोहर जोशी ने इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया।

लालकृष्ण आडवाणी ने न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं बाबरी विध्वंस मामले में विशेष न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का तहे दिल से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि इस फैसले से राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रति मेरे व्यक्तिगत और भाजपा के विश्वास और प्रतिबद्धता का पता चलता है।

जोशी ने कहा कि यह अदालत का ऐतिहासिक फैसला है। इससे साबित होता है कि अयोध्या में छह दिसंबर की घटना के लिए कोई साजिश नहीं रची गई थी। हमारा कार्यक्रम और रैलियां किसी साजिश का हिस्सा नहीं थे । हम खुश हैं, हर सभी को अब राम मंदिर निर्माण को लेकर उत्साहित होना चाहिए । न्यायालय के फैसला के कुछ देर बाद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आडवाणी को इस मामले में बरी होने पर बधाई दी। आडवाणी के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों का भारी जमावड़ा हो गया। समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर नारेबाजी की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह सीबीआई की विशेष अदालत के इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। इससे साफ है कि देर से ही सही इस मामले में न्याय की जीत हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें