मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव से पहले कई पुलिस अधिकारियों के तबादले, आसनसोल-दुर्गापुर के थानों में नई नियुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चुनाव से पहले कई पुलिस अधिकारियों के तबादले, आसनसोल-दुर्गापुर के थानों में नई नियुक्त

आसनसोल। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) के तहत कई अहम थानों में पुलिस अधिकारियों का फेरबदल किया गया। इस कदम को चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत और निष्पक्ष बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, आसनसोल दक्षिण, हीरापुर और रानीगंज थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। अनिमेष दास को आसनसोल दक्षिण थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अखिलेश सिंह को हीरापुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रानीगंज थाना की कमान आशीष दलुई को दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, ये इलाके चुनावी दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं। पूर्व में यहां राजनीतिक गतिविधियों के दौरान तनाव की स्थिति भी देखी जा चुकी है। ऐसे में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है।सूत्रों के अनुसार, इस स्थानांतरण आदेश पर वरिष्ठ अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा के हस्ताक्षर के बाद इसे आधिकारिक रूप दिया गया। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने थानों में जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है।स्थानीय लोगों का भी मानना है कि चुनाव के दौरान मजबूत पुलिस व्यवस्था बेहद जरूरी होती है। नए अधिकारियों की तैनाती से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ेगा और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की संभावना मजबूत होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें