मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

शाह एम्स में भर्ती, थकान और सिरदर्द का चल रहा इलाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को थकान और सिरदर्द के चलते सोमवार देर रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। उनका इलाज ओल्ड प्राइवेट वार्ड में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्का बुखार भी है।

एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया की देखरेख में अन्य चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। इससे पहले उन्हें कोरोना की शिकायत के चलते गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था। एम्स की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गृहमंत्री अमित शाह बीते 3-4 दिनों से थकान और शरीर में दर्द और सांस लेने में कुछ तकलीफ का अनुभव कर रहे थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह एम्स में कोरोना के बाद होने वाली समस्याओं की देखरेख (पोस्ट कोविड केयर) के लिए भर्ती कराए गए हैं। अब वह आरामदायक महसूस कर रहे हैं और अस्पताल से ही काम कर रहे हैं। अमित शाह के एम्स में भर्ती होने के बाद एम्स की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें