मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नजूल और तालाब की भूमि कब्जामुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नजूल और तालाब की भूमि कब्जामुक्त

उरई,। उत्तर प्रदेश के उरई में कालपी कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला अदलसराय में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और प्लाटिंग के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नजूल भूमि और तालाब की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, गाटा संख्या 1409 की सरकारी नजूल भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही थी। इतना ही नहीं, इस भूमि के भूखंड बनाकर उनकी बिक्री किए जाने की भी शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत की जांच के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण और कब्जों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सका। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर तालाब की भूमि का सीमांकन भी कराया और स्पष्ट किया कि सरकारी एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसडीएम अजय ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा करने या अवैध प्लाटिंग करने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों और भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने भी सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई का स्वागत किया। एसडीएम का कहना है कि जनपद में सरकारी भूमि, नजूल भूमि और तालाबों पर किए गए सभी अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें