मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

सेवक रोड के बार पर प्रशासन का शिकंजा, एक्सपायरी सामान मिलने पर किचन को किया सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सेवक रोड के बार पर प्रशासन का शिकंजा, एक्सपायरी सामान मिलने पर किचन को किया सील

सिलीगुड़ी। शहर के प्रमुख सेवक रोड इलाके में शुक्रवार को होटल और रेस्तरां की खाद्य गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की जांच के लिए प्रशासन ने बड़ा संयुक्त अभियान चलाया। जलपाईगुड़ी सदर एसडीओ के नेतृत्व में फूड सेफ्टी विभाग, एनफोर्समेंट ब्रांच और भक्तिनगर थाना पुलिस की टीम ने प्लैनेट मॉल, कॉसमॉस मॉल समेत आसपास के विभिन्न मॉल, होटल और रेस्तरां में अचानक निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, किचन की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट और कच्चे माल की लेबलिंग की बारीकी से जांच की। इस दौरान सेवक रोड स्थित एक नामी बार की किचन में कई अनियमितताएं सामने आई। जांच के दौरान किचन में खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ मसाले और अन्य खाद्य सामग्री मियाद खत्म होने के बाद भी रखी मिली। इसके अलावा किचन की साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जलपाईगुड़ी सदर एसडीओ ने संबंधित बार की किचन को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से सील करने का निर्देश दिया।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस संबंध में शनिवार को लिखित निर्देश भी जारी किया जाएगा। वहीं, अभियान के दौरान सेवक रोड के कई अन्य होटल और रेस्तरां में भी किचन की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री की सही लेबलिंग से जुड़ी कमियां सामने आई।

अधिकारियों ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को कड़ी चेतावनी देते हुए खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आम लोगों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की अनियमितता दोबारा मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें