मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

'छोले-भटूरे की तरह हमेशा साथ रहेंगे', शादी की चौथी सालगिरह पर आदित्य ने किया पत्नी अनुष्का से वादा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'छोले-भटूरे की तरह हमेशा साथ रहेंगे', शादी की चौथी सालगिरह पर आदित्य ने किया पत्नी अनुष्का से वादा

मुंबई। बॉलीवुड के फेवरेट कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन शुक्रवार को अपनी शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। चार साल पहले, 21 नवंबर 2021 को मुंबई में हुई उनकी भव्य शादी ने फैंस के बीच खूब चर्चा बटोरी थी। तब से लेकर अब तक, दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की खूबसूरती और मस्ती के पलों को साझा करते हुए लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

इस साल भी दोनों ने अपनी सालगिरह पर प्यार भरा पोस्ट किया और आपसी प्रेम का इजहार किया।

आदित्य सील ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अनुष्का संग कुछ ब्लैक एंड व्हाइट रोमांटिक तस्वीरों को साझा किया और सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि उनकी शादी को चार साल हो गए।

उनका कहना है कि समय कितना जल्दी गुजर गया।

आदित्य ने अपनी पोस्ट में बताया कि यह चार साल उनके लिए सिर्फ खुशियों और सीखने के पल लेकर आए हैं। उन्होंने अनुष्का को एक सच्चा जीवन साथी बताया।

अपने पोस्ट में आदित्य ने कैप्शन में लिखा, ''चार साल? सच में? ऐसा लगता है जैसे बस चार दिन हुए हों।''

उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में लिखा, ''जैसे 'छोले-भटूरे' हमेशा साथ रहते हैं, वैसे ही हमारी जोड़ी भी हमेशा साथ रहेगी। आप मेरा वो हिस्सा हो, जो बेहद जरूरी है।

आई लव यू, अनुष्का।''

अनुष्का रंजन ने भी इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "आदित्य के आने के बाद जिंदगी में रंग और खुशियों की भरमार हो गई है। चार सालों के बाद भी हम दोनों वही बच्चे जैसे हैं जो अपने मजाक पर हंसते हैं, छोटी-छोटी चीजों पर खुश होते हैं, झगड़े जल्दी खत्म कर लेते हैं और एक-दूसरे को पाकर हैरानी महसूस करते हैं। हमारे रिश्ते में प्यार, थोड़ी-बहुत लड़ाई, आराम, साथ में बड़े होना और साथ में बढ़ना सब कुछ है। आपके साथ जिंदगी हमेशा आसान, मजेदार और प्यारी लगती है।

अनुष्का और आदित्य की लव स्टोरी भी बेहद अलग रही है। यह प्रेम कहानी एक इवेंट से शुरू हुई थी। अनुष्का को पहली ही नजर में आदित्य में कुछ खास लगा, लेकिन शुरू में आदित्य को ऐसा नहीं लगा। हालांकि, जैसे-जैसे दोनों ने समय बिताया, उनका रिश्ता गहरा हुआ और प्यार में बदल गया। कुछ समय बाद, उन्होंने अपनी डेटिंग को शादी में बदलते हुए 21 नवंबर 2021 को मुंबई में शादी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें