मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

अनन्या की बहन के बेबी शॉवर सेरेमनी में पहुंचे बॉयफ्रेंड आदित्य कपूर, वीडियो वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे का बेबी शॉवर सेरेमनी कार्यक्रम मुंबई में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में चंकी पांडे के परिवार के साथ गौरी खान, बिपाशा बसु और कई अन्य लोग शामिल हुए। अलाना के इस इवेंट में अनन्या पांडे के बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी पहुंचे।अलाना पांडे के बेबी शॉवर इवेंट में पहुंचे आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अलाना के घर जाते समय आदित्य ने पैपराजी को पोज दिए। इस बार उन्होंने डेनिम शर्ट और ब्राउन पैंट पहना था। इंस्टाग्राम पर आदित्य का यह वीडियो शेयर किया गया है। इसमें पैपराजी को पोज देने के बाद आदित्य अलाना के घर गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद आदित्य और अनन्या के रिश्ते पर आए कमेंट पर पांडे परिवार ने मुहर लगा दी है।ऐसी अटकलें हैं कि अनन्या और आदित्य लगभग एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दोनों ने लैक्मे फैशन वीक में साथ रैंप वॉक किया था। अब भी वे बॉलीवुड के कई इवेंट्स में एक साथ शामिल होते हैं।अलाना और इवोर मैकक्रे की बात करें तो वे कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने एक साल पहले 16 मार्च 2023 को मुंबई में शादी कर ली। अलाना चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी है। 28 साल की अलाना एक सोशल मीडिया स्टार हैं और काफी पॉपुलर हैं। उनके पति इवोर मैकक्रे एक वीडियोग्राफर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें