मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने कर ली गुपचुप शादी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

'हीरामंडी' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और 'रंग दे बसंती' फेम पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। अदिति ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपने सभी फैंस को खुश कर दिया है। इन दोनों की शादी की कोई चर्चा नहीं थी। अदिति-सिद्धार्थ का विवाह समारोह चुनिंदा दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ।अदिति-सिद्धार्थ की शादी का समारोह दक्षिणी शैली में आयोजित किया गया था। शादी में एक्ट्रेस ने खूबसूरत गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी। सिद्धार्थ ने साउथ परंपरा के अनुसार सफेद कुर्ता और लुंगी पहनी थी। अदिति ने शेयर की गई तस्वीरों को कैप्शन दिया, “आप मेरे सूरज, चंद्रमा हैं और मेरे लिए आप मेरे सितारे हैं। प्यार, रोशनी और जादू...मिस्टर और मिसेज अदु-सिद्धू'' अभिनेत्री की पोस्ट पर वर्तमान में नेटिज़न्स के साथ-साथ कलाकारों की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।अदिति और सिद्धार्थ कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अदिति और सिद्धार्थ ने 'महासमुद्रम' नाम की फिल्म में साथ काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और ये रिलेशनशिप में आ गए। 2021 के बाद से उन्होंने कहीं भी अपने रिश्ते पर खुलकर कोई टिप्पणी नहीं की थी। लेकिन, उनके सभी फैंस को लगा कि अदिति-सिद्धार्थ एक साथ हैं। अब ये जोड़ी शादी के बंधन में फंस गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें