मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

सोमी खान से दूसरी शादी रचाने के बाद आदिल खान ने तोड़ी चुप्पी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने पॉपुलर एक्ट्रेस और ''बिग बॉस 12'' फेम सोमी खान से जयपुर में शादी की है। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने 3 मार्च को अपने परिवार की मौजूदगी में सोमी से शादी की।आदिल खान ने अपनी शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। आदिल ने कहा, 'यह मेरी पहली शादी है। हम इस वक्त बेंगलुरू में हैं। जल्द ही मुंबई आऊंगा, हम दोनों जल्द ही शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। मैं जल्द ही सबकुछ शेयर करूंगा।आदिल खान और राखी सावंत ने 2022 में शादी कर ली लेकिन उन्होंने इस शादी को छिपाकर रखा। दिसंबर में राखी ने शादी की तस्वीरें शेयर कर खुलासा किया था कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है और आदिल से शादी कर ली है। इतना ही नहीं उन्होंने उसका नाम भी फातिमा रखा। शादी की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद आदिल और राखी में झगड़े होने लगे। राखी ने आदिल के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया। छह महीने बाद आदिल को रिहा कर दिया गया।जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने राखी पर गंभीर आरोप लगाए थे। राखी ने दावा किया था कि उन्होंने आदिल को तलाक दे दिया है। इसके बाद अब आदिल ने सोमी से शादी कर ली है। वह जयपुर से हैं और अब मुंबई में रहती हैं। सोमी ने ''न्याय'', ''केसरिया बालम'' और ''हमारा हिंदुस्तान'' जैसे कई टीवी शोज में काम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें