मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

एक्ट्रेस सुरभि चंदना का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, गाने 'फर्जी' की रिलीज टली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। टीवी की मशहूर अदाकारा सुरभि चंदना इन दिनों अपने म्यूजिक प्रोजेक्ट 'फील गुड ओरिजनल्स' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उनका आधिकारिक यूट्यूब और जीमेल अकाउंट हैक हो गया है। इस घटना ने न केवल टीम को बल्कि उनके फैंस को भी एक बड़ा झटका दिया है। इस हैकिंग की वजह से उनका नया गाना 'फर्जी' अब तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगा।

सुरभि ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनका ट्रैक 'फर्जी' पूरी तरह तैयार था और उसे अपने दर्शकों के साथ साझा करने की पूरी योजना थी। लेकिन जैसे ही अकाउंट हैक हुआ, उन्हें मजबूरन गाने की रिलीज को टालना पड़ा। उन्होंने बताया कि वो यूट्यूब इंडिया और गूगल इंडिया की मदद से अपने अकाउंट को वापस पाने की कोशिश कर रही हैं और उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ फिर से सामान्य हो जाएगा।

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "जिंदगी ने हमें बीती रात एक अनचाहा विराम दे दिया। हमारा 'फील गुड ओरिजनल्स' का आधिकारिक अकाउंट जीमेल और यूट्यूब हैक हो गया और हमने इन तक अपनी पहुंच खो दी। हमारा नया गाना 'फर्जी' आपके सामने पेश किया जाना था, लेकिन किस्मत ने अभी कुछ और ही सोच रखा है।"

सुरभि ने आगे कहा कि हर विराम एक मजबूत वापसी की तैयारी होती है। उनका मानना है कि कोई तूफान इतना ताकतवर नहीं होता कि संगीत को खामोश कर दे और कोई भी रुकावट इतनी बड़ी नहीं होती जो एक सपने को रोक सके। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका गाना 'फर्जी' जरूर रिलीज होगा और जब वह आएगा तो सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक 'जज्बात, संघर्ष और उम्मीद' का प्रतीक होगा।

पोस्ट के आखिर में सुरभि ने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "हमारे साथ खड़े रहने के लिए, हम पर विश्वास रखने के लिए आपका धन्यवाद। संगीत का सुर एक पल के लिए थम सकता है… लेकिन जल्द ही, वह फिर गूंजेगा।"

इसके आगे उन्होंने हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए 'फर्जी', 'स्ट्रॉन्गर कमबैक', और 'फील गुड ओरिजनल्स' लिखा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें