मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में अभिनेत्री राखी गुलज़ार ने की बांग्ला फिल्म 'अमर बॉस' की शूटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। फिल्म निर्देशक शिवप्रसाद मुखर्जी और नंदिता रॉय की बांग्ला फिल्म 'अमर बॉस' की शूटिंग कोलकाता में शुरू हो गई है। बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री राखी गुलज़ार इस सिलसिले में कोलकाता पहुंची हैं। बुधवार को अभिनेत्री राखी गुलज़ार ने विक्टोरिया मेमोरियल के सामने शूटिंग की। उन्हें देखने के लिए सुबह से ही विक्टोरिया के सामने दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। राखी लंबे ब्रेक के बाद बांग्ला फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में राखी गुलजार नजर आएंगी। रोजाना कोलकाता की अलग-अलग जगहों पर शूटिंग जारी रहेगी।

76 वर्षीय अभिनेत्री कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग करके बहुत खुश नजर आई। उन्हें आखिरी बार दिवंगत निर्देशक गौतम हलदर की फिल्म 'निर्बान' में देखा गया था। अभिनेत्री इतने लंबे समय के बाद पश्चिम बंगाल में अभिनय करने को लेकर रोमांचित दिखीं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ साल पहले उन्हें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था। फिल्म निर्देशक शिवप्रसाद और नंदिता ने बड़ी मुश्किल से उन्हें अपनी फिल्म में अभिनय के लिये मनाया और उन्हें यह किरदार पसंद भी आया। ऐसे में राखी 'अमर बॉस' में काम करने के लिए महानगर कोलकाता आईं। इस फिल्म में श्रावंती चटर्जी, गौरव चटर्जी, सौरसेनी मैत्रा जैसे कई टॉलीवुड कलाकार भी शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें