मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के निजामुद्दीन में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के निजामुद्दीन में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की पार्किंग विवाद को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

यह घटना गुरुवार देर रात करीब 9 बजे निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में हुई। जानकारी के अनुसार, आसिफ कुरैशी के घर के मुख्य द्वार के सामने एक स्कूटी खड़ी थी, जिसे हटाकर साइड में लगाने को लेकर पड़ोसियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आसिफ पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी शाइना आसिफ कुरैशी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मेरे पति को जानबूझकर और साजिशपूर्वक मारा गया है। पहले भी मेरे पति के साथ लड़ाई की जाती थी और आज भी उन्हें सब लोगों ने मिलकर मारा। करीब रात 9 बजे के आसपास किसी ने गेट पर स्कूटी लगा दी थी और जब मेरे पति ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई। घटना के तुरंत बाद हम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

मृतक की रिश्तेदार विनीता ने बताया, "किसी ने गेट पर स्कूटी को पार्क किया था, इसलिए उसे हटाने के लिए कहा गया। तभी दूसरे पक्ष के लोग बहस करने लगे, बाद में उसका भाई आ गया और उसने आसिफ को लोहे की किसी चीज से मारा, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पहले भी उन्होंने आसिफ को भी मारने की कोशिश की थी।

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें