मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

पहले बिना शादी के बनी मां, अब एक्ट्रेस का दूसरे बॉयफ्रेंड से अफेयर, वायरल हुई फोटो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

'एक

दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं

एक्ट्रेस एमी जैक्सन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती

हैं। अब एक बार फिर एमी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एमी

ने स्विट्जरलैंड में लोकप्रिय टीवी सीरीज 'गॉसिप गर्ल' के ब्रिटिश एक्टर एड

वेस्टविक उर्फ चक बैस से सगाई कर ली है। तस्वीरें खुद एक्ट्रेस ने सोशल

मीडिया पर शेयर की हैं।

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने कैप्शन के

साथ सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्टर एड वेस्टविक बर्फीले पहाड़

के पास एक पुल पर एमी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। एमी उनकी बात मान

लेती हैं और इसके बाद दोनों जश्न मनाते नजर आते हैं। दोनों की ये तस्वीरें

वायरल हो गई हैं।

एड से पहले एमी जॉर्ज पानायियोटौ के साथ

रिलेशनशिप में थीं। वर्ष 2019 में जॉर्ज ने एमी को प्रपोज किया था। इसके

बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी दौरान एमी बिना शादी के एक

बच्चे की मां बनीं। 2019 में एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया,

लेकिन कुछ समय बाद एमी और जॉर्ज अलग हो गए। तभी एमी की जिंदगी में ऐड

वेस्टविक की एंट्री हुई।

एमी और एड ने वर्ष 2022 से

एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। ऐड पिछले साल मुंबई आया थे। तब गेटवे

ऑफ इंडिया के सामने दोनों की लिप-लॉक करते हुए फोटो वायरल हो गई थी। अब

दोनों सगाई चुके हैं और कई सेलिब्रिटीज और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे

हैं। वहीं, एमी के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'क्रैक' में नजर

आएंगी। इसमें वह विद्युत जामवाला, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल के साथ

स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। एमी ने वर्ष 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था'

से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें