मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

नवरात्रि पर भक्ति में सराबोर दिखीं एक्ट्रेस देवोलीना, फैंस को भाया साड़ी वाला लुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। शारदीय नवरात्रि पर बॉलीवुड और भोजपुरी से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक, हर तरफ मां दुर्गा की भक्ति की धूम देखने को मिल रही है। इस पावन अवसर पर टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पारंपरिक साड़ी वाले लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की, जिनमें उनका देसी अवतार और नवरात्रि का उत्साह साफ झलक रहा है।

देवोलीना ने हल्के हरे रंग की साड़ी पहनी है, जो उनकी सुंदरता को और निखार रही है। इस साड़ी पर जरी और मीना जाल का बारीक काम किया गया है। इसके साथ उन्होंने गहरे हरे रंग का ब्लाउज पहना है, जो साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लग रहा है।

अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए देवोलीना ने माथे पर हरे रंग की बिंदी लगाई और अपने शॉर्ट हेयर को खुला छोड़ा है।

पहली तस्वीर में देवोलीना बैठकर अपनी साड़ी को संवारती नजर आ रही हैं और उनकी नजर दूसरी ओर है।

दूसरी तस्वीर में वह अपने बालों को कान के पीछे करते हुए हल्की मुस्कान के साथ कैमरे की ओर देख रही हैं।

तीसरी तस्वीर में वह दीवार के सहारे बैठकर चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में उनका आत्मविश्वास प्रशंसकों को खूब भा रहा है।

देवोलीना ने इन तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर कैप्शन भी लिखा, "परंपराओं में लिपटे हुए, भक्ति में सराबोर और प्रेम व आनंद के साथ मां दुर्गा का स्वागत करने के लिए तैयार।

सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे और नवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो देवोलिना ने 2011 में शो 'सांवरे सबके सपने प्रीतो' से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'साथ निभाना साथिया', 'लाल इश्क', 'साथ निभाना साथिया 2', और 'दिल दियां गल्लां' जैसे शो में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री 'बिग बॉस 13', 'बिग बॉस 14', 'बिग बॉस 15', और 'डांस इंडिया डांस 2' में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें