मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

मां बगलामुखी के दरबार में पहुंची अभिनेत्री सेलिना जेटली, लगाई गुहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मां बगलामुखी के दरबार में पहुंची अभिनेत्री सेलिना जेटली, लगाई गुहार

मुंबई। अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी कठिन दौर से गुजर रही हैं। इस मुश्किल घड़ी से उबरने के लिए अभिनेत्री मां बगलामुखी देवी के दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी में चल रहे संघर्ष के खत्म होने की कामना की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में सेलिना माता रानी के गर्भगृह के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं। माता रानी के सामने वह काफी भावुक दिखीं और उनकी आंखें नम थीं। मंदिर की परंपरा के अनुसार, उन्होंने सिर पर पीले रंग की चुनरी ओढ़ रखी थी। वहीं, उनके आसपास मौजूद पुजारी पूरी निष्ठा के साथ मंत्रोच्चारण कर रहे थे।

वीडियो पोस्ट कर सेलिना ने अपने दिल का हाल बयां करते हुए लिखा, "मां बगलामुखी के गर्भगृह में बैठकर मैंने दिव्य मां के चरणों में प्रार्थना की। मैंने अपने भाई से दोबारा मिलने, बच्चों के साथ फिर से जुड़ने और उस रिश्ते को वापस पाने की गुहार लगाई, जिसे भाग्य को कभी अलग नहीं करना चाहिए।

उन्होंने आगे लिखा, "मैं यह पवित्र पूजा उन सभी लोगों के साथ साझा करती हूं, जो मां बगलामुखी का आशीर्वाद, सुरक्षा, न्याय और अपने प्रियजनों को फिर से पाने की शक्ति चाहते हैं।"

सेलिना का यह पोस्ट उनके शुभचिंतकों को काफी पसंद आ रहा है। लोग कमेंट सेक्शन में उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि उनकी जिंदगी की सभी परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएंगी। हालांकि, अभिनेत्री ने यह जानकारी नहीं दी कि वह मां बगलामुखी के किस मंदिर में गई थीं।

मां बगलामुखी के तीन प्रमुख और सिद्ध मंदिर माने जाते हैं, जहां दूर-दूर से भक्त पूजा और अनुष्ठान के लिए पहुंचते हैं।

इनमें मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा, श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी और पीताम्बरा पीठ शामिल हैं।

मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या मानी जाती हैं। उन्हें 'स्तंभन शक्ति और शत्रुओं का नाश करने वाली देवी' के रूप में पूजा जाता है। उनके प्रमुख मंदिर मुख्य रूप से तंत्र साधना, मनोकामना पूर्ति और कोर्ट-कचहरी व राजनीतिक विजय से जुड़ी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें