मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

एक्ट्रेस अमला पॉल बनी मां, बच्चे को दिया जन्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

एक्ट्रेस

अमला पॉल मां बन गई हैं। अमाला के पति ने माता-पिता बनने की खुशखबरी शेयर

करते हुए एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। अमाला ने एक प्यारे से बच्चे को

जन्म दिया है और कपल ने उसका नाम क्या रखा है इसका भी खुलासा हो गया है।

शादी के सात महीने बाद ही अमला मां बन गईं।

अमला पॉल ने 5

नवंबर 2023 को अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई से शादी की। उनकी शादी केरल के

कोच्चि में हुई थी। अमाला की यह दूसरी शादी है, अब वह मां बन गयी हैं और

पति जगत ने घर में बच्चे का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। अमला

के बच्चे को जन्म उनका जन्म 11 जून 2024 को हुआ था। अमला और जगत ने अपने

बेटे का नाम 'इलाई' रखा है।

जगत के शेयर किए गए वीडियो में

कमरे की खूबसूरत सजावट देखी जा सकती है। कमरे को गुब्बारों से खूबसूरती से

सजाया गया है। वहीं, बाद में अमाला बच्चे को पकड़कर पोज देती नजर आ रही

हैं। इस वीडियो पर कई सेलिब्रिटीज कमेंट कर इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं।

इस

बीच, दो महीने पहले अमला ने ढोकला खाने की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर

की थीं। चूंकि उनके पति जगत देसाई गुजराती हैं, इसलिए उनका विवाह समारोह

पारंपरिक गुजराती शैली में सूरत में आयोजित किया गया था।

अमला और जगत की शादी

अमला

पॉल ने 5 नवंबर 2023 को दूसरी बार शादी की। उन्होंने केरल के कोच्चि में

अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई से शादी की। उनकी शादी ग्रैंड हयात कोच्चि

बोलगट्टी में हुई थी। जगत सूरत के रहने वाले हैं और गोवा के एक मशहूर

लग्जरी विला में मैनेजर के तौर पर काम करते हैं।

अमाला पहली शादी

अमला

की पहली शादी तमिल डायरेक्टर एएल विजय से हुई थी, लेकिन शादी के तीन साल

बाद उनका तलाक हो गया। इस जोड़े ने 2014 में शादी की और कुछ गलतफहमियों के

कारण 2017 में तलाक ले लिया। उनके ससुर ने आरोप लगाया था कि धनुष उनके तलाक

का कारण थे लेकिन अमाला ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें