मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

अभिनेता सतीश कौल का निधन, महाभारत में देवराज इंद्र का किरदार निभाया था, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सतीश कौल ने महाभारत में देवराज इंद्र का किरदार निभाया था।

अमिताभ बच्चन-दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके मशहूर अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- हिंदी और पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सतीश कौल के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शान्ति।

सतीश कभी हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे। 1974 से 1998 तक सतीश ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। बीते साल उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद मांगी थी। कोरोना की वजह से लगे लॉगडाउन ने उनकी हालत और खस्ता कर दी थी। सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गए।

बीते साल सतीश कौल ने लोगों से गुहार लगाते हुए कहा था, 'मुझे एक एक्टर के तौर पर इतना प्यार मिला है। अब एक इंसान के तौर पर मुझे मदद की जरूरत है।' बता दें सतीश कौल को गिरने की वजह से कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इससे वह उभर नहीं पाए। सतीश कौल ने महाभारत में देवराज इंद्र का किरदार निभाया था।

सतीश कौल लंबे समय से लुधियाना में रह रहे थे। वे साल 2011 में मुंबई छोड़कर पंजाब चले गए थे और उन्होंने वहां एक्टिंग स्कूल खोल लिया था। सतीश कौल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कर्मा, राम लखन, प्यार तो होना ही था, आंटी नं. 1 जैसी फिल्मों में काम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें