मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

एक्टर संजय दत्त ने सीएम योगी से की मुलाकात, बोले- आपकी दुआओं के लिए मैं आभारी हूं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एक्टर संजय दत्त ने सीएम योगी से की मुलाकात, बोले- आपकी दुआओं के लिए मैं आभारी हूं

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी दमदार अदाकारी, अलग अंदाज और जिंदगी के उतार-चढ़ाव से भरे सफर के दम पर करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्मों के साथ-साथ संजय दत्त अपनी सामाजिक मौजूदगी और कार्यक्रमों के कारण भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका उत्तर प्रदेश दौरा इसी वजह से सुर्खियों में रहा।

लखनऊ में हुए कार्यक्रमों, रोड शो और युवाओं से बातचीत के बाद अब संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक खास पल साझा किया, जिसने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल, संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पोस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में संजय दत्त और सीएम योगी दोनों मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। संजय दत्त सादे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पारंपरिक वेश में सहज दिख रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा, ''लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपकी दुआओं और बातचीत के लिए मैं सच में आभारी हूं।''

संजय दत्त ने पोस्ट के जरिए सीएम योगी के प्रति सम्मान और आभार जताया, जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ''संजू बाबा हमेशा दिल जीत लेते हैं।

''

दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा, ''हमें गर्व है कि संजय दत्त देश के बड़े नेताओं से मिलकर सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।''

वहीं, कई यूजर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कमेंट में लिखा, ''सीएम योगी का नेतृत्व बेहद मजबूत है।

उन्होंने अपराध पर लगाम लगाया है।''

कुछ कमेंट्स में लोगों ने संजय दत्त की आने वाली फिल्मों का जिक्र किया और लिखा, "संजू, अब आप अपनी फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में ज्यादा करना।"

कई लोगों ने इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का पल भी बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें