मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

एक्टर किंशुक वैद्य ने गर्लफ्रेंड दीक्षा नागपाल से की शादी, तस्वीरें आई सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दिवाली के बाद हर तरफ शादी का माहौल चल रहा है। फिल्म जगत में भी शहनाई बज रही है। कई कलाकारों के घर पर तांता लगा हुआ है। कुछ सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं और नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। 'शाका लाका बूम बूम' फेम संजू (किंशुक वैद्य) ने भी शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।किंशुक वैद्य ने गर्लफ्रेंड दीक्षा नागपाल के साथ हाल ही में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। किंशुक और दीक्षा अलीबाग में शादी के बंधन में बंधे। किंशुक और दीक्षा ने शादी में पारंपरिक पोशाक पहनी थी। किंशुक राजबिंदा धोती और फेटा में नजर आए। साड़ी में दीक्षा खूबसूरत लग रही थीं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिरकार शादी के बंधन में बंधकर उन्होंने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है। किंशुक सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से मशहूर हुए थे। उन्होंने 'करणसंगिनी', 'वो तो है अलबेला', 'जात ना पूगे प्रेम की', 'राधाकृष्ण', 'वो अपना सा', 'एक रिश्ता जुड़ाव का' सीरियल में भी काम किया है। दीक्षा नागपाल से पहले वह शिवया पठानिया के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, वे 2021 में अलग हो गए। दीक्षा एक प्रोफेशनल कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने टीवी, ओटीटी और फिल्मों में काम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें