मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

एक्टर फिरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, बिग बी के डुप्लीकेट बनकर बटोरी शोहरत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई,। उत्तर प्रदेश के बदांयू के रहने वाले मशहूर फिल्म और टीवी

अभिनेता फिरोज खान का निधन हो गया है। गुरुवार की सुबह बदायूं में ही

उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

फिरोज खान को अमिताभ

बच्चन का डुप्लीकेट कहा जाता था। वह हूबहू बिग बी की तरह ही मिमिक्री और

एक्टिंग करते थे। इस वजह से वह अपने प्रशंसकों के बीच फ़िरोज़ खान ''अमिताभ

डुप्लीकेट'' के नाम से मशहूर थे।

उन्होंने कई धारावाहिकों और

फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ''भाभीजी घर पर हैं'', ''जीजा जी छत पर

हैं'', ''साहब बीबी और बॉस'', ''हप्पू की उलटन पलटन'' और ''शक्तिमान'' जैसे

सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा वह सिंगर अदनान सामी के सुपरहिट

गाने ''थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे'' में नजर आए थे।

फिरोज

खान पिछले कुछ दिनों से बदांयू में रह रहे थे। वहां रहते हुए उन्होंने कई

कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते

रहते हैं। फ़िरोज़ ने आखिरी बार 4 मई को बदायू में एक मतदाता महोत्सव में

प्रस्तुति दी थी। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।

उनके निधन

से कला जगत में शोक फैल गया है। फिरोज खान का सोशल मीडिया पर अच्छा फैन बेस

है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जैसे सेलिब्रिटी भी उन्हें

इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या

लाखों में है।

फ़िरोज़ खान, जो अमिताभ बच्चन की नकल करने के

लिए जाने जाते हैं, अपने आखिरी प्रदर्शन में बिग बी की नकल की थी।

उन्होंने अपने मशहूर डायलॉग बोलकर मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित

किया। फिरोज खान बिग बी के अलावा दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेंद्र और

सनी देओल की मिमिक्री करते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें