मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व अभिनेता व फिल्म निर्माता कृष्ण कुमार की बेटी का कैंसर से निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्व

अभिनेता और फिल्म निर्माता कृष्ण कुमार की बेटी टीशा कुमार का 21 साल की

उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। जर्मनी में

उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार को उनका निधन हो गया।

कुमार

परिवार के एक करीबी शख्स ने उनके निधन की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के

मुताबिक, टीशा को कैंसर होने का पता चलने के बाद कुमार परिवार ने उन्हें

इलाज के लिए जर्मनी ले जाने का फैसला किया। वहां गुरुवार को उनका निधन हो

गया।

टी-सीरीज की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह परिवार के

लिए बहुत दुखद और कठिन समय है। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद कल उनका निधन हो

गया। प्रवक्ता ने कहा, 'इस दौरान परिवार की निजता का सम्मान करने का

अनुरोध है।'

टी-सीरीज द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में टीशा अपने

पिता के साथ अक्सर नजर आती थीं। आखिरी बार उन्हें रणबीर कपूर की फिल्म

'एनिमल' की सफलता के बाद आयोजित पार्टी में देखा गया था।

कृष्ण

कुमार को 1995 की फिल्म 'बेवफा सनम' में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।

इस फिल्म के गाने आज भी फैंस के बीच मशहूर हैं। इसके साथ ही उन्हें भारत की

सबसे बड़ी म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी के मालिक के तौर पर जाना जाता है।

कृष्ण कुमार की शादी अभिनेत्री तान्या सिंह से हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें