मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

बिना हेलमेट और मास्क के घूमे तो होगी कार्रवाई : डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

रांची : कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निदेर्शों का उल्लंघन करने पर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। बिना हेलमेट और बिना मास्क के गाड़ी चलाने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमसंगत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही नजदीक के स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर में ऐसे व्यक्तियों की कोरोना जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर व्यक्ति को होम आइसोलेशन में ना भेज कर सीधे कोविड-19 सेंटर भेजा जाएगा। कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम और दिशानिदेर्शों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर लगाम लगाने को लेकर 24 नवंबर को उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कोरोना की आशंका को देखते हुए बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के लिए रांची शहर में कोविड-19 जांच के लिए बनाए गए स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर के अलावा दो और टेस्टिंग सेंटर बनाए जाएंगे। ये सेंटर सैनिक मार्केट रांची और जिला स्कूल शहीद चौक रांची में बनाए जाएंगे। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की इन टेस्टिंग सेंटरों में जांच की जाएगी और इसके बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा। इसके अलावा मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से भी बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की जांच की जाएगी।दुकानों प्रतिष्ठानों में कोविड.19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निदेर्शों के अनुपालन की जांच लिए आने वाले दिनों में अभियान चलाया जाएगा। दुकान/ प्रतिष्ठान के स्टाफ, सपोटिंर्ग स्टाफ कस्टमर सभी को दिशा निदेर्शों का पालन करना होगा। दिशानिदेर्शों का उल्लंघन करते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त रांची ने सभी शॉप ओनर से अपील की है कि वह दिशा निदेर्शों के अनुपालन को लेकर एहतियात बरतें। इस बैइक में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची सुरेंद्र कुमार झा, उप विकास आयुक्त अन्नय मित्तल, अनुमंडल पदाधिकारी सदर समीरा एस, सिविल सर्जन सदर बीबी प्रसाद, परियोजना निदेशक आईटीडीए, उप नगर आयुक्त रांची नगर निगम, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रांची, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं डीपीएम जेएस एलपीएस रांची उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें