मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

छठ घाटों पर बने वेदियों के पास सरकारी पद के साथ नाम लिखने पर होगी कार्रवाही : एडीएम सिटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छठ घाटों पर बने वेदियों के पास सरकारी पद के साथ नाम लिखने पर होगी कार्रवाही : एडीएम सिटी

वाराणसी। लोक उपासना के महापर्व डाला छठ में पूजन के लिए गंगाघाटों पर बनाए गए वेदियों के पास सरकारी कार्यालय, कर्मचारियों, थाना इत्यादि का नाम लिखकर उसे आरक्षित करने वालों पर कार्रवाही होगी। इसको लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) आलोक कुमार वर्मा ने गुरुवार को बताया कि वेदियों के पास पदनाम लिखने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।उन्होंने बताया कि वाराणसी के विभिन्न घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर डाला छठ आज शाम और शुक्रवार तड़के मनाया जायेगा। ऐसा संज्ञान में आया है कि कतिपय घाटों पर पूजा के दृष्टिगत बनाये गये वेदियों पर सरकारी कार्यालय, कर्मचारियों, थाना इत्यादि का नाम लिखकर उसे आरक्षित करने का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त घाटों पर भी विशिष्ट विभाग के नाम लिखकर स्थानों को आरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी के समस्त घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों का उपयोग सभी आम नागरिक सामान्य तौर से करते हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान इस प्रकार घाटों पर वेदियों तथा स्थानों का नाम लिखकर आरक्षित किया जाना अनुचित एवं अविधिक है। उन्होंने कड़े शब्दों में हिदायत देते हुए कहा है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी, विभाग के कर्मियों ने इस प्रकार का कोई कृत्य किया है, तो इसका प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें