मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर होगी कार्रवाई, मंत्री खुदीराम टुडू का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर होगी कार्रवाई, मंत्री खुदीराम टुडू का ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के मंत्री खुदीराम टुडू ने शनिवार को एक बार फिर राज्य में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

बांकुड़ा जिले के दौरे पर पहुंचे टुडू ने मीडिया से बातचीत में कहा, “राज्य में चल रहे सभी अवैध मदरसों को बंद किया जाएगा। इन गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। भविष्य में भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं भी अवैध मदरसे दोबारा शुरू न हों।”

इस सप्ताह यह दूसरा मौका है जब टुडू ने अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

इससे पहले 12 मई को पूर्व बर्धमान जिले के दौरे के दौरान भी उन्होंने इसी तरह की चेतावनी दी थी। वह नई राज्य सरकार में मंत्री पद संभालने के तीन दिन बाद मीडिया से मुखातिब हुए थे।

शनिवार को टुडू ने कहा कि उन्होंने विभागीय सचिव को निर्देश दिया है कि राज्य में चल रहे सभी अवैध मदरसों की पहचान कर उन्हें तुरंत बंद कराया जाए।

उन्होंने कहा, “अगर अवैध घोषित किए जाने के बाद भी ऐसे संस्थान चलते रहे तो उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त भी किया जाएगा।

नई सरकार में राज्य की सभी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी।”

मंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा “डबल इंजन” सरकार गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों की तर्ज पर काम करेगी।

टुडू पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली टीएमसी सरकार के दौरान कई लोगों ने कथित तौर पर अवैध तरीके से पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र हासिल कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित सुविधाओं का लाभ उठाया।

उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और जो सुविधाएं वे अब तक अवैध रूप से ले रहे थे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें