मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

अजमेर के तारागढ़ क्षेत्र में वन भूमि पर व्यापक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अजमेर के तारागढ़ क्षेत्र में वन भूमि पर व्यापक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

अजमेर,। अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ क्षेत्र में स्थित वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार सुबह सात बजे से व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी। अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु के निर्देश पर यह कार्रवाई आरंभ हुई है।

जिला प्रशासन से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कार्रवाई को छह सेक्टरों में बाँटते हुए वहाँ करीब डेढ़ दर्जन कार्यपालक मजिस्ट्रेट, वन विभाग, पुलिस, होमगार्ड, और सिविल डिफेंस के जवान तैनात किए गए हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार, कुल 268 अवैध अतिक्रमणों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 200 से अधिक हटाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस बड़ी कार्रवाई को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। मौके पर मीडिया की एंट्री को भी अस्थायी रूप से निषिद्ध कर दिया गया है। एसपी अजमेर वंदिता राणा ने बताया कि इस समय स्थानीय नागरिकों का अच्छा सहयोग मिल रहा है और हम आशा करते हैं कि यह सहयोग आगे भी बना रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें