मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार

कोलकाता।आम जनता उन्नयन पार्टी के मुखिया और मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा के विधायक हुमायूं कबीर के कथित विवादित और भड़काऊ बयान मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सभा के तीन आयोजकों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा विधानसभा में कड़ी चेतावनी दिए जाने के करीब 12 घंटे के भीतर यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गोलाम मुस्तफा, मोहम्मद अमीनुल हक और अनिसुर रहमान के रूप में हुई है। सोमवार रात पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में तीनों को हिरासत में लिया।

हाल ही में मुर्शिदाबाद के रेजीनगर और शक्तिपुर में आयोजित सभाओं के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी के विधायक हुमायूं कबीर के कुछ बयानों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। आरोप है कि उनके भाषण में भड़काऊ टिप्पणियां की गई थीं। इस संबंध में रेजीनगर और शक्तिपुर थानों में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

सोमवार को विधानसभा में इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सबसे पहले उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी जिन्होंने हुमायूं कबीर को सभा के लिए आमंत्रित किया और उसके बाद विधायक के खिलाफ भी कानून के अनुसार कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून का शासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री ने हुमायूं कबीर को संयम बरतने की भी सलाह दी थी।

मुख्यमंत्री की चेतावनी के अगले ही दिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेजीनगर थाने में दर्ज मामले में गोलाम मुस्तफा और मोहम्मद अमीनुल हक को गिरफ्तार किया। गोलाम मुस्तफा आम जनता उन्नयन पार्टी के काशीपुर दो क्षेत्र के अध्यक्ष बताए जाते हैं। वहीं, शक्तिपुर थाने की पुलिस ने बेलडांगा दो नंबर ब्लॉक के पार्टी संयोजक अनिसुर रहमान को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमीनुल हक रेजीनगर के लोकनाथपुर गांव के निवासी हैं, जबकि गोलाम मुस्तफा काशीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि सभा आयोजित करने के लिए पुलिस से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी गोलाम मुस्तफा ने ही पूरी की थी। इसी सभा में विधायक हुमायूं कबीर के कथित भड़काऊ बयान दिए जाने का आरोप है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें