मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

कांवड़ मार्ग की खस्ताहाल सड़क पर एक्शन, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांवड़ मार्ग की खस्ताहाल सड़क पर एक्शन, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार

- कांवड़ मार्ग का मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया निरीक्षण

मीरजापुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए मिर्जापुर मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम ने शनिवार को नगर के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क मरम्मत, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग समय से पूरी कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भरूहना स्थित जीडी बिनानी कॉलेज के पास सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे पर मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल मरम्मत कराने या मजबूत बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बरियाघाट से घोरावल के शिवद्वार मंदिर तक कांवड़ मार्ग पर गड्ढे भरने, मार्ग समतल करने, पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार और विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नगर पालिका और जिला पंचायत राज विभाग को नियमित सफाई व कीटनाशक छिड़काव तथा विद्युत विभाग को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए।

डीआईजी पूनम ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी तथा हाईवे पर डिवाइडर और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, नगर पालिका और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें