मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:32 · नई दिल्ली संस्करण

Delhi: DU का कड़ा एक्शन: मुखर्जी नगर में छात्राओं से छेड़छाड़ पड़ी भारी, Law के 3 छात्र सस्पेंड किए, एंट्री बैन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
Delhi: DU का कड़ा एक्शन: मुखर्जी नगर में छात्राओं से छेड़छाड़ पड़ी भारी, Law के 3 छात्र सस्पेंड किए, एंट्री बैन

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्राओं से कथित बदसलूकी के मामले में बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लॉ फैकल्टी के 3 छात्रों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और उनके कैंपस में आने पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। सस्पेंड किए गए तीनों छात्र DU के लॉ सेंटर-II से LLB कर रहे हैं। इनके नाम नमन, अभिमन्यु कुमार और अभिनव कुमार बताए गए हैं। DU के प्रॉक्टर ऑफिस की तरफ से सोमवार 28 सितंबर को तीन अलग-अलग नोटिस जारी कर यह कार्रवाई की गई।

प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर तीनों छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी एक्ट, 1922 के ऑर्डिनेंस XV-B के क्लॉज 3(e) के तहत तत्काल प्रभाव से उनके कोर्स से सस्पेंड किया जाता है। नोटिस में साफ लिखा है कि निलंबन अवधि के दौरान वे किसी भी शैक्षणिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे और उनका कैंपस में प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। यह फैसला सक्षम अथॉरिटी की मंजूरी के बाद लिया गया है। यह घटना 23 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे की है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के विजय नगर-हकीकत पार्क के पास दो छात्राएं पैदल जा रही थीं। पीड़िता हिंदू कॉलेज की प्रथम वर्ष की मास्टर छात्रा है।

आरोप है कि तभी एक सफेद टाटा सफारी SUV उनके पास आकर रुकी। कार में तीन युवक सवार थे। उन्होंने छात्राओं पर भद्दे कमेंट किए। एक आरोपी ने कथित तौर पर कहा - "Red suits you"। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी आक्रामक हो गए, गालियां दीं और अश्लील बातें कहने लगे। छात्राओं का आरोप है कि विरोध के बाद भी SUV ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जब छात्राओं ने ओल्ड गुप्ता कॉलोनी के पास रुक कर वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपियों ने भी गाड़ी रोक दी और उन्हें जबरन खींचकर कार में बैठाने की कोशिश की। एक छात्रा की सहेली के फोन निकालने पर आरोपी मौके से भाग गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई।

पीड़िता की शिकायत पर मुखर्जी नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 ( पीछा करना / Stalking), धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने सफेद सफारी कार को जब्त कर लिया है, जिस पर 44,000 रुपये के पुराने चालान भी निकले हैं। DCP नॉर्थ-वेस्ट आकांक्षा यादव ने बताया कि गाड़ी चलाने वाले की पहचान नमन के तौर पर हुई है। वहीं पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया कि FIR दर्ज कराने के लिए उन्हें 3 थानों - मॉरिस नगर, मॉडल टाउन और फिर मुखर्जी नगर - के चक्कर काटने पड़े। इतना ही नहीं, एक आरोपी ने धमकी भी दी कि उसकी पहचान एक SHO से है। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है। DU प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कैंपस में महिला सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस जांच पूरी होने के बाद तीनों छात्रों पर आगे की सख्त कार्रवाई तय होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें