मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

शिकायतों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक पर कई अफसरों पर कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिकायतों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक पर कई अफसरों पर कार्रवाई

-बीडीओ को प्रतिकूल प्राविष्ट व एडीओ पंचायत की रोकी गई पगार-लापरवाह अफसरों को कड़ी फटकार,सीएमओ, डीएसओ से स्पष्टीकरणहमीरपुर। शुक्रवार को शाम आईजीआरएस पोर्टल, जनसुनवाई एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में किया गया।शिकायतों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक पाए जाने तथा प्रकरण की जानकारी न होने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मौदहा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित एडीओ पंचायत मुस्करा का वेतन बन्द करने एवं असंतुष्ट फीडबैक पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि टीम बनाकर सभी असंतुष्ट फीडबैक की निस्तारण आख्या का परीक्षण किया जाए तथा जिस भी अधिकारी/कर्मचारी की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मे लापरवाही पाये जाने पर उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निष्पक्षता पूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से सम्पर्क अवश्य किया जाए तथा मौके पर जाकर उसकी लोकेशन सहित फोटोग्राफ भी ली जाय। शिकायतों के निस्तारण किसी तरह के लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर की श्रेणी में न जाने पाये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें