मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र के वाशिम में खाद माफियाओं पर कार्रवाई, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाराष्ट्र के वाशिम में खाद माफियाओं पर कार्रवाई, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडफोड़ किया है, जो नियमों को ताक पर रखते हुए किसानों को खाद बेच रहे थे। पुलिस ने इस गिरोह में संलिप्त चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनकी पहचान ज्ञानेश्वर देवले (वाशिम),मनोज कोरतकर (बारामती), अमोल राठौड़ (बारामती) और पूजा राठौड़ (बारामती) के रूप में हुई है।

पुलिस का स्पष्ट कहना है कि इस तरह की स्थिति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा, जो लोग भी इस पूरे तंत्र में शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिला कृषि विकास अधिकारी अभिजीत देवगिरकर को यह सूचना मिली थी कि जिला स्तर पर किसानों को अवैध तरीकों से खाद की आपूर्ति की जा रही है।

किसानों को खाद की आपूर्ति करते समय उचित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। लिहाजा, इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद उन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जो इस तंत्र का हिस्सा हैं। पुलिस अब आगे इन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को नियमों अनुरूप खाद की आपूर्ति हो।

नियमों के अनुसार, किसानों को 'ई-पॉस' प्रणाली के तहत किसानों को खाद दी जानी चाहिए थी। हालांकि ऐसा नहीं करके किसानों को ऑफलाइन तरीके से खाद बेची जा रही थी, जिसे देखते हुए अब प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की पूरी रूपरेखा निर्धारित कर ली गई थी, जिसके तहत यह पूरी कार्रवाई की गई थी।

वहीं, प्रशासन की तरफ से यह भी स्पष्ट किया जा चुका है कि अगर कोई अन्य भी इस पूरी प्रक्रिया में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने में कोई कोताही स्वीकार की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद विक्रेताओं के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वो खाद खरीदते समय ई- पास और पक्का बिल जरूर लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें