मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में 80 बिल्डिंगों के ध्वस्तीकरण की हो सकती है कार्रवाई, नोटिस चस्पा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ में 80 बिल्डिंगों के ध्वस्तीकरण की हो सकती है कार्रवाई, नोटिस चस्पा

लखनऊ। लखनऊ में बिना नक्शा स्वीकृत कराये या फिर नक्शा से विपरित बनी करीब 80 बिल्डिंगों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस तरह के भवनों को चिन्हित कर नोटिस चस्पा करना आरम्भ कर दिया है।लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शहर के भीतर गलियों एवं मोहल्लों तक में बना दिए गए भवनों की जांच करायी है। इसमें नक्शा का मिलान नहीं हो पाने के कारण चिन्हित भवनों के मालिकों एवं वहां फ्लैटों में रहने वाले लोगों को ध्वस्तीकरण की जानकारी दे दी गयी है।उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्राधिकरण के अभियंताओं एवं अधिकारियों को लगाया तो यह जानकारी निकल कर सामने आयी कि वर्तमान समय में जिस भवन को ध्वस्तीकरण के लिए चिन्हित किया जा रहा है, इसमें से ज्यादा बिल्डिंगों को पहले से गिराने के आदेश हो चुके हैं। चौक क्षेत्र में नजमी राजा बाजार, मारूफ खां बाल्दा रोड, मोहल्ला बिलकिस बानो, अजीज रोड, तुलसीदास मार्ग पर बनी बिल्डिंगें, ठाकुरगंज क्षेत्र में शीश महल, नेपियर रोड, आइस फैक्टरी के सामने, तहसीनगंज चौराहा पर बने भवन इसमें शामिल हैं।इसी तरह नसीम अहमद जरीना खातून जगत नारायण रोड, विजय शंकर 47/1 क्ले स्क्वॉयर, कृष्ण मोहन विडोलिया प्लाट नंबर-41 क्ले स्क्वॉयर कबीर मार्ग सहित महानगर और गोमती नगर क्षेत्रों की तमाम बड़े भवन चिन्हित किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें