मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

टैब घोटाले में कार्रवाई तेज, प्रधान शिक्षक- क्लर्क गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टैब घोटाले में कार्रवाई तेज, प्रधान शिक्षक- क्लर्क गिरफ्तार

मालदा।

राज्य में सरकार बदलने के बाद टैब कांड की जांच को लेकर सीआईडी ने फिर से कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार सुबह मालदा के हबीबपुर स्थित केंदपुकुर हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक और क्लर्क को गिरफ्तार किया गया।

सीआईडी ने स्कूल के प्रधान शिक्षक दुलाल मंडल और क्लर्क राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर मालदा जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को पांच दिनों की सीआईडी हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है।

दरअसल, नवंबर 2024 में राज्यभर में उस समय हड़कंप मच गया था, जब स्कूली छात्रों के लिए सरकार की ओर से दिए जाने वाले टैब की राशि छात्रों के बैंक खातों के बजाय दूसरे खातों में जाने के मामले सामने आए थे। मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर, वैष्णवनगर और हबीबपुर सहित कई इलाकों के स्कूलों पर भी टैब की राशि में कथित अनियमितता के आरोप लगे थे।

मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई थी। उस समय मालदा और उत्तर दिनाजपुर के इटाहार सहित विभिन्न स्थानों से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि बाद में जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई।

अब सरकार बदलने के बाद सीआईडी ने मामले की जांच नए सिरे से शुरू की है। जांच के दौरान हबीबपुर थाना क्षेत्र के केंदपुकुर हाई स्कूल में 91 छात्रों की टैब की राशि कथित तौर पर दूसरे बैंक खातों में जाने की बात सामने आई।

इस मामले में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक बाणिब्रत साहा ने स्कूल के प्रधान शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद प्रधान शिक्षक की ओर से स्कूल के क्लर्क के खिलाफ भी शिकायत की गई थी। अब सीआईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच आगे बढ़ाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें