मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

एक्शन और डायलॉग पैक्ड फिल्म ‘अजेय' का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा योगी का दमदार अवतार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजेय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ का ट्रेलर गुरुवार को जारी कर दिया गया। इस फिल्म को 19 सितंबर को रिलीज किया जाना है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, ट्रेलर की शुरुआत में विजुअल के साथ वॉयस ओवर चलता है, जिसमें पूर्वांचल के कद्दावर नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या से जुड़ी खबर दिखाई जाती है। इसमें बाद गोरखपुर में कर्फ्यू की घोषणा की जानकारी दी जाती है।

इस सीन में एक जीप पर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी दिखाए जाते हैं, जो आगे की सीट पर बैठकर कैमरे से फोटो क्लिक करते हैं।

इस सीन के अगले फ्रेम में फिल्म में योगी आदित्यनाथ का किरदार निभा रहे अनंत जोशी की एंट्री होती है, जो एक दमदार डायलॉग बोलते सुनाई देते हैं, ‘’हमेशा अक्ल का नहीं, कभी-कभी बल का प्रयोग भी करना पड़ता है।’’

इसके बाद अनंत जोशी का एक्शन अवतार भी दिखाई देता है, जिससे साफ है कि फिल्म में एक्शन और डायलॉग का डबल डोज दर्शकों को मिलने वाला है। एक सीन में अनंत जोशी को कॉलेज में भी दिखाया जाता है, जहां वे राजनीति को मानव सेवा बताते दिखते हैं।

एक और सीन में अपने उद्देश्य को खोजते हुए वह अपने गुरुदेव से मिलते हैं, जो कहते हैं ‘’उद्देश्य कठिन है, सब कुछ त्यागना होगा।’’ जवाब में अनंत जोशी कहते हैं, ‘’सब कुछ त्याग कर ही आया हूं।’’

इसके बाद फिल्म के मार्मिक पहलू को दिखाया जाता है, जहां गुरु की भूमिका में परेश रावल उत्तराधिकारी के बारे में बात करते दिखते हैं। अनंत जोशी के ऑनस्क्रीन माता-पिता अखबार पढ़ते हुए कहते हैं, ‘दो साल बाद बेटा मिला है…।’

फिल्म में मां, उसके पुत्र और गुरुदेव के बीच मार्मिक सीन भी दिखाए गए हैं। ‘गंगा तो अब बहेगी,’ ‘एक रहोगे तो सेफ रहोगे,’ और ‘मेरा बैठना आपको यहां ले आया, सोचिए जिस दिन खड़ा हो गया, उस दिन क्या होगा’ जैसे डायलॉग फिल्म के कंप्लीट पैकेज की ओर इशारा करते हैं।

फिल्म में अनंत जोशी के अलावा भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', परेश रावल, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है, जबकि संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है। इसकी कहानी लेखक शांतनु गुप्ता की चर्चित किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' से प्रेरित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें