मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

निरीह वन्य जीवों का शिकार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बीकानेर,

29 जनवरी । मरुस्थलीय क्षेत्रों में निरीह वन्य जीवों का शिकार

करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बंदूक से गोली

मारकर हिरण शिकार करने वालों की धरपकड़ करने पर वन विभाग को हथियार भी बरामद

हुए हैं। इस मामले में एक महिला सहित चार जनों को गिरफ्तार किया गया है।

इनसे बंदूक के साथ ही चाकू भी मिले हैं।

वन विभाग की टीम ने

जीव प्रेमियों के साथ पांच गाड़ियों में रात भर शिकारियों की तलाश की। इस

दौरान उदरासर, लाधड़िया, श्रीडूंगरगढ़ व माणकरासर की रोही में जगह-जगह दबिश

दी गई। रेंजर कपिल राहर ने बताया कि दबिश में दो बंदूके, बारूद, चाकू,

जाल, गुलेल, मांस के टुकड़े सहित एक मोटरसाइकिल, तीतर को मार कर बनाई गई

सब्जी बरामद की है। टीम ने एक महिला के साथ ही तीन आदमियों को गिरफ्तार

किया है। वन विभाग ने नानाराम व रुपाराम के नाम की पुष्टि की है, जबकि

महिला और एक अन्य युवक की पुष्टि नहीं की। वन विभाग की इस कार्रवाई में बड़ी

संख्या में वन्य जीव प्रेमियों ने भी सहयोग किया। उनकी दबिश कार्रवाई में

ये लोग भी साथ रहे। वन्यजीव प्रेमी विक्रम स्वामी ने बताया कि जगह-जगह वन्य

जीवों का शिकार किया जा रहा है। वन विभाग ने तीतर मारने के दो अन्य मामले

दर्ज किए हैं। कार्रवाई में वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग, वर्ल्ड

वाइल्ड लाइफ की टीम, आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें