मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

अपर मुख्य सचिव वर्णवाल आज ग्वालियर में जिलेवार बैठक लेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपर मुख्य सचिव वर्णवाल आज ग्वालियर में जिलेवार बैठक लेंगे

ग्वालियर। जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान में लाई गईं समस्याओं एवं उनके द्वारा प्रस्तावित मांगों के निराकरण के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी संभागों में जाकर संबंधित प्रभारी सचिवों को बैठक लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों के पालन में राज्य शासन के अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल आज (बुधवार को) ग्वालियर आ रहे हैं।अपर मुख्य सचिव वर्णवाल आज चंद्रबदनी नाका के समीप स्थित राजस्व भवन के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में जिलेवार बैठक लेंगे। बैठक में संभाग के सभी जिलों के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। वर्णवाल प्रात:काल 10.30 बजे ग्वालियर जिला, प्रात: 11.30 बजे शिवपुरी जिला व दोपहर 12.30 बजे दतिया जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद अपरान्ह 2.30 बजे गुना एवं 3.30 बजे अशोकनगर जिले की बैठक लेंगे।जनसम्पर्क अधिकारी हितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पूर्व में आयोजित हुईं बैठकों के पालन-प्रतिवेदन की इस बैठक में समीक्षा होगी। साथ ही विजन डॉक्यूमेंट एवं जिलेवार लोक सेवा गारंटी कानून के तहत निराकृत प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें