मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:53 · नई दिल्ली संस्करण

कालेज भवन का हिस्सा अधिग्रहीत, तो कैसे करायेंगे बोर्ड की परीक्षा : हाईकाेर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कालेज भवन का हिस्सा अधिग्रहीत, तो कैसे करायेंगे बोर्ड की परीक्षा : हाईकाेर्ट

-एसीएस गृह व माध्यमिक शिक्षा हलफनामा दें या 17 दिसम्बर को हाजिर होंप्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा होनी है और छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। मेला प्राधिकरण प्रयागराज का इस दौरान निजी काॅलेज भवन के हिस्से को जिलाधिकारी द्वारा अधिग्रहीत करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह व अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा से पूछा है कि कालेज भवन का हिस्सा अधिग्रहीत होने के बाद बोर्ड की परीक्षा कैसे करायेंगे। परीक्षा सुविधाएं कैसे उपलब्ध होगी।कोर्ट ने कहा शहर के बीच काॅलेज के खाली मैदान का इस्तेमाल फोर्स रखने के लिए क्यों नहीं किया गया। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है और कहा है कि हलफनामा नहीं आया तो दोनों अधिकारियों को अगली सुनवाई की तिथि 17 दिसम्बर को हाजिर रहना होगा। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने प्रबंध समिति महिला ग्राम इंटर कालेज सूबेदारगंज प्रयागराज व अन्य की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।याची का कहना है कि वह मान्यता प्राप्त एडेड निजी विद्यालय है। जिसमें कक्षा एक से आठ तक मुफ्त शिक्षा दी जाती है। हाईस्कूल व इंटर की फरवरी-मार्च में बोर्ड परीक्षा होनी है। डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत माघ मेला में फोर्स रखने के लिए जिलाधिकारी ने 8 कमरे व संसाधन का जबरन अधिग्रहण कर लिया है। याची का कहना है शहर में मेला क्षेत्र के समीप बहुत से कालेज मौजूद हैं। उनमें खाली मैदान है। उनका अधिग्रहण न कर याची के साथ भेदभाव किया गया है। सरकार के इस कदम से न केवल छात्राओं अपितु प्रबंधन को भारी परेशानी होगी। शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार है। बिना नोटिस अधिग्रहण करना मनमाना है।राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि कानून के तहत जिलाधिकारी को आपात स्थिति का सामना करने के लिए किसी भवन का अधिग्रहण करने का अधिकार है। मेले के आयोजन के लिए प्रयागराज शहर के सरकारी व गैर सरकारी 48 कालेजों का आंशिक अधिग्रहण किया गया है। केवल अल्पसंख्यक विद्यालयों को इससे अलग रखा गया है। यह अधिग्रहण 1 नवम्बर 24 से 2 मार्च 25 तक के लिए किया गया है। कोर्ट ने कहा कि इसी दौरान बोर्ड परीक्षा होनी है क्या सरकार परीक्षा शिफ्ट करेगी। मेले के कारण छात्रों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिस पर दोनों अपर मुख्य सचिवों से हलफनामा मांगा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें