आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रूप मनाया, विधायक ने किया पौध रोपण
फतेहपुर (हि.स.)। आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को
भाजपा विधायक करण स़िंह पटेल ने औषधीय पौधरोपण कर आचार्य बालकृष्ण के
जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि
भारत आयुर्वेद का जन्मदाता है। औषधीय पौधरोपण करके देश को फिर आयुर्वैदिक व
जड़ी-बूटियों के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बनाया आवश्यक है, क्योंकि इन्हीं
जड़ी-बूटियों से ही सभी दवाओं का निर्माण होता है।शहर
मुख्यालय के नऊवाबाग स्थित शनि मंदिर के पास आकांक्षा टीवीएस शोरूम परिसर
में आचार्य बालकृष्ण जी के जन्म दिवस के अवसर पर जड़ी-बूटी दिवस के रूप में
जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पतंजलि परिवार ने औषधि पौधों का रोपण
बिंदकी भाजपा विधायक करण सिंह पटेल के नेतृत्व में किया।
इस
दौरान बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने कहा औषधि पौधों को लगाने के चलते इन
पौधों से तमाम लोग लाभान्वित हो सकेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लगाए गए सभी औषधि पौधे पूर्णतया सुरक्षित रखने का
संकल्प लिया गया है। इस
अवसर पर महावीर प्रसाद, दुर्विजय सिंह, जेडी पटेल, राजू चौहान, श्याम
तिवारी, शाहरुख अहमद, पंकज पटेल व टीवीएस परिवार व पतंजलि परिवार के तमाम
लोग मौजूद रहे।





