मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी आरोपित गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी आरोपित गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने बुधवार देर रात 15,000 के इनामी अंतरराज्यीय चोर आदिल उर्फ कादिर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि वांछित इनामी आरोपित के अपने साथी के साथ थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत लालऊ में चोरी के माल को बेचने के उद्देश्य से आया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

पुलिस से खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जवाबी कार्यवाही में एक संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान थाना दक्षिण के वांछित आरोपित आदिल उर्फ कादिर पुत्र मजहर अली निवासी शाही मस्जिद के पास, मोहल्ला कटरा पठानान के रुप में हुई है।

जबकि उसका साथी मुस्ताक अली पुत्र बाबू अली निवासी गोपी कॉलोनी, थाना करहल जनपद मैनपुरी अंधेरे में मौके से फरार हो गया।

एएसपी नगर ने बताया कि पकड़े गए आरोपित के कब्जे से चोरी के स्वर्ण आभूषण, अवैध तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन (बिना नंबर) का बरामद किया गया है।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के फरार साथी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गईं हैं। वही घायल आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें