मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

भमोरा में पुलिस मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भमोरा में पुलिस मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली में थाना भमोरा पुलिस ने सोने के कुण्डल छीनने की घटना में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और छीने गए सोने के कुण्डल बरामद हुए हैं।थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम देवचरा निवासी एक महिला ने 4 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टहलते समय अज्ञात व्यक्ति उसके कानों से सोने के कुण्डल खींचकर फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी थी। मंगलवार रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पढ़री ढाल के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी दिनेश पुत्र झुन्नीलाल ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।आरोपी दिनेश मूल रूप से सम्भल जिले के लहरावन गांव का रहने वाला है और पिछले 15-20 साल से देवचरा में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। उसने पूछताछ में कबूल किया कि आर्थिक तंगी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार ने बताया कि “अभियुक्त लूट की घटना में वांछित था। पुलिस टीम ने बड़ी सतर्कता से कार्यवाही की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसका उपचार कराया जा रहा है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें