मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

जींद। सदर थाना पुलिस ने स्कूल के बाहर से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। बुधवार को सदर थाना के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सदर थाना इलाका गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है।

छुट्टी के दौरान वह स्कूल से निकली तो कार सवार गांव के ही साहिल व उसके दो अन्य साथियों ने जबरन उसे कार में बैठा लिया। जिसके बाद आरोपित उसकी बेटी को कार से सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर साहिल ने कार में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जबकि दो अन्य आरोपित घटना के दौरान पहरेदारी करते रहे। जिसके बाद आरोपित उसे स्कूल के निकट छोड़ कर फरार हो गए।

आरोपितों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। घर लौट कर उसकी बेटी ने घटना के बारे अवगत करवाया। सदर थाना पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर साहिल को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म करने, सहयोग करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में सहयोग करने वालों की पहचान बिट्टू तथा रोहित के रूप में सामने आई। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहिल, बिट्टू तथा रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें