मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ : एसिड अटैक मामले में पुलिस मुठभेड़ में आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, । चौक इलाके में बुधवार की सुबह एक छात्रा पर युवक ने

तेजाब फेंका था। उसे बचाने में उसका भाई भी झुलस गया था। इस मामले में

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को मुठभेड़ में

एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को इलाज के लिए केजीएमयू में

भर्ती कराया गया है।

डीसीपी दुर्गेश कुमार ने गुरुवार को

बताया कि एसिड अटैक मामले में पीड़ित परिवार के लोगों ने अमन वर्मा नाम के

युवक पर आशंका जताया। यह आरोप लगाया कि वह कई दिनों से फोन करके बेटी को

परेशान कर रहा है। इसी बीच पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपित की

तलाश में चार टीमें लगाईं। घटनास्थल और आसपास के सभी सीसीटीवी को खंगाला

गया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिस आरोपित को वे लोग तलाश कर रहे वह

गुलाला घाट के पास छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित

को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में

पुलिस ने गोली चलायी तो उसमें आरोपित घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया

गया। उसकी पहचान लखीमपुर के रहने वाला अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस अब छात्रा पर एसिड फेंकने की वजह के बारे में पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें