मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

छात्रा से नाम बदलकर दोस्ती, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छात्रा से नाम बदलकर दोस्ती, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप

गाजियाबाद,। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की एक कॉलोनी मे रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा से नाम बदलकर दुसरे समुदाय के युवक ने पहले दोस्ती की और फिर नशा कराकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। किशोरी की मां को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद उसने हिंदू संगठन के लोगों को घटना की जानकारी दी। हिंदू संगठन के लोग बीती रात को इंदिरापुरम थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल आते जाते समय आदित्य सैनी उर्फ सोनू नाम के युवक ने उनकी बेटी से दोस्ती की। धीर-धीरे उनकी बेटी को वह बर्गर आदि में सूखा नशा खिलाने लगा। स्कूल से आते ही उनकी बेटी सो जाती तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि आदित्य स्कूल आते-जाते उनकी बेटी का पीछा कर उसके साथ अश्लील हरकत करता था।

उन्होंने आदित्य के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसका असली नाम आतिश खान है। इस दौरान आरोपी उनकी बेटी को अपने घर पर भी ले गया और उसे दूसरे धर्म के अनुसार व्यवहार करने और साहित्य पढ़ने के लिए कहता था।

महिला का आरोप है कि उनके पति ने आतिश को बेटी से दूर रहने के लिए कहा तो आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। वहीं, आतिश की मां भी उनकी बेटी को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करती है।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें