मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से बाइक सवार की मौत,एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से बाइक सवार की मौत,एक घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना दोस्तपुर क्षेत्र के कामतागंज में मोटर साईकिल सवार दो युवक निर्माणाधीन पुलिया में गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।यह हादसा पुलिया निर्माण करा रहे ठेकेदार द्वारा सड़क को मिट्टी से अवरुद्ध करने के कारण हुआ। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी विनय (32 ) पुत्र स्व. भिलाई और सुरजीत (30 ) पुत्र जमुना प्रसाद दोस्तपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रिश्तेदारी से बीती रात लौट रहे थे। जब वे दोस्तपुर-नेमपुर मार्ग पर कामतागंज के पास पहुंचे, तो वहां एक पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। ठेकेदार ने सड़क के बीच में मिट्टी का ढेर लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर रखा था। इसी अवरोध के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और पलट गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहनने के कारण दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं। विनय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरजीत का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया उसके बाद हायर सेन्टर अम्बेडकर नगर रेफर कर दिया गया है ।स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बुधवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें