मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

फर्रुखाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से वेटर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्रुखाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से वेटर की मौत

फर्रुखाबा। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वेटर की मौत हो गई।कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने साेमवार काे बताया कि सड़क हादसे में जिस युवक की मौत हुई है, उसकी पहचान हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पांडे पुरवा का निवासी सोनू (32) के रूप में हुई है। वह रोहिला चौराहे स्थित काका होटल में वेटर था। परिजनों के अनुसार, सोनू रात आठ बजे गमा देवी होटल पर अपने ताऊ तेजराम से मिलने गया था। इसके बाद देर रात दो बजे वह पैदल अपने चाचा हिमांशु से मिलने स्वाती ढाबा, गैसिंगपुर जा रहा था। ग्राम बनपोई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया।कोतवाल ने बताया कि सोनू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। सोनू के पिता विजय शंकर व भाई भी होटल में वेटर हैं। उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें