मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

हादसे में चार लाेग घायल, अस्पातल में चल रहा इलाजआज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में गुरुवार की सुबह मुबारकपुर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 254 पर ट्रक ने कार में जाेरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि मेरठ जिले के थाना सरधना, ग्राम अलीपुर निवासी सात लोग ओमनी कार से वाराणसी जा रहे थे। आज़मगढ़ जिले से गुजरते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 254 के समीप मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार मासूम बच्चे के साथ तीन लाेगाें की माैत हाे गई।मृतकों की पहचान विशेष (40) पुत्र ओमवीर, उनका बेटा प्रिंस (10) और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, मृतक विशेष की पत्नी डाली(32), उनकी पुत्री अंशिका, पुत्र कार्तिक (12) और कार चालक सत्या घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा और पीआरवी के साथ मुबारकपुर थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीषण कोहरे के बीच राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कार्तिक की हालत नाजुक बताई जा रही है।सीओ सदर ने बताया कि मृतकाें के शवाें काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें