मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में कार चालक ने तीन युवकों को कुचला, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में कार चालक ने तीन युवकों को कुचला, दो की मौत

जबलपुर। धनवंतरी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार और नशे का खतरनाक मेल एक भीषण हादसे में तब्दील हो गया। मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े तीन बाइक सवार युवकों को एक बेकाबू कार ने कुचल दिया, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, अधारताल महाराजपुर निवासी गणेश प्रसाद कुमार अपने बेटे शुभम के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने धनवंतरी नगर आए थे। इसी दौरान दोनों सड़क किनारे पानी पीने के लिए रुके थे, तभी तेज रफ्तार सफेद क्रेटा कार (एमपी 20 जेडबी 2934) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटते हुए बाइक सवारों के ऊपर जा गिरी।इस हादसे में गणेश प्रसाद कुमार और एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसे तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कार बेहद तेज रफ्तार में थी और चालक पूरी तरह नशे में था, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। उन्होंने बताया कि कार कई बार पलटी खाकर बाइक सवारों पर जा गिरी और पूरा दृश्य बेहद भयावह था। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय धनवंतरी चौक के पास पुलिस चेकिंग भी जारी थी, बावजूद इसके आरोपी चालक बेखौफ होकर गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।गढ़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन चौधरी निवासी कठोन्दा को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें