मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा एक की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा एक की मौत, पांच घायल

जालौन। जालौन में मंगलवार देर रात को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के 185.6 किलोमीटर पर हुआ। बताया गया है कि चित्रकूट के रहने वाले रिंकू उम्र 45, अपने साथ अभिषेक 42 वर्ष, शौर्य 8 वर्ष, चांदनी 40 वर्ष और दो अन्य लोगों के साथ मथुरा वृंदावन गए थे, मंगलवार शाम को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्त वापस चित्रकूट के लिए आ रहे थे, वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 185.6 किलोमीटर के पास पहुंचे तभी औरैया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार रिंकू की मौत हो गई, अभिषेक, शौर्य, चांदनी और दो अन्य लोग घायल हो गए। वही टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। जानकारी ओर जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर उरई के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें