मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

मोटरसाइकिल को बचाने में हुआ हादसा, सड़क किनारे पलटी मिनीबस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोटरसाइकिल को बचाने में हुआ हादसा, सड़क किनारे पलटी मिनीबस

पश्चिम बर्दवान। आसनसोल के कुल्टी के नियामतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार रात तेज बारिश के बीच एक मिनीबस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर इलाके में कुछ देर तक चहल-पहल और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गुरुवार बस को क्रेन की मदद से बाहर निकल गया।

जानकारी के अनुसार, एक मिनीबस नियामतपुर पुलिस चौकी के चिनाकुड़ी से रानीगंज की ओर जा रही थी। तेज बारिश के दौरान अचानक एक मोटरसाइकिल बस के सामने आ गई। मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया।

मिनीबस सड़क किनारे की नरम मिट्टी पर चली गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस को वहां से हटाया गया। घायल महिला और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें