मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

डाक विभाग के इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मात्र 549 रुपये में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

वाराणसी,। महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक

विभाग का इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर

आया है, जिसमें वर्ष में महज 549 और 749 रुपए के प्रीमियम के साथ लाभार्थी

का क्रमशः 10 और 15 लाख रुपए का बीमा होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले

साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में

लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। बुधवार को यह जानकारी वाराणसी

परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि

डाक विभाग इसके लिए 13 जून को वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी, भदोही,

चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर, बलिया ज़िलों में विशेष अभियान चलायेगा।

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरंस ग्रुप पर्सनल

एक्सीडेंट के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत 18 से 65 वर्ष आयु के लोगों को

यह निजी दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके तहत, दोनों प्रकार के बीमा

कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थायी या आंशिक पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद

या पैरालाइज्ड होने पर क्रमशः 10 और 15 लाख रुपए का कवर मिलेगा। साथ ही साथ

इस बीमा में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज हेतु

60,000 रुपए तक का आई.पी.डी खर्च और ओ.पी.डी में 30,000 रुपए तक का क्लेम

मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस बीमा में डॉक्टर से पोषण संबंधी सलाह एवं

मानसिक स्वास्थ्य के लिए 4 परामर्श की सुविधा होगी। वहीं, दोनों प्रीमियम

बीमा में उपरोक्त सभी लाभों के अलावा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख तक

का खर्च, दस दिन अस्पताल में रोजाना का एक हजार खर्च, किसी अन्य शहर में रह

रहे परिवार के लिए ट्रांसपोर्ट का 25,000 रूपए तक का खर्च और मृत्यु होने

पर अंतिम संस्कार के लिए 5,000 तक का खर्च मिलेगा। पोस्टमास्टर जनरल ने

बताया कि इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना

अनिवार्य है। प्रीमियम खाता मात्र ₹200/- में प्राप्त किया जा सकता है। इस

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्राहक का आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर

होना अनिवार्य है। ग्राहक का खाता बिना किसी दस्तावेज के दिए केवल

बायोमेट्रिक के आधार पर तुरंत खुल जाता है एवं साथ ही साथ दुर्घटना बीमा का

भी लाभ बिना किसी दस्तावेज जमा कराए लिया जा सकता है। प्रीमियम खाता में

किसी भी प्रकार का डोर स्टेप चार्ज नहीं देना होगा, तथा इसके साथ ही बिजली

बिल भुगतान और कैशबैक भी प्राप्त किया जा सकता है। घर बैठे आईपीपीबी एप के

माध्यम से सुकन्या, पीपीएफ, आर डी, पीएलआई आदि का ऑनलाइन भुगतान भी संभव

है। वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि इस

दुर्घटना बीमा सुविधा में पंजीकरण के लिए लोग अपने इलाक़े के डाकिया या

नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें