लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 18 की मौत, 20 घायल
लखनऊ, । उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव
जिले के बेहटा मुजावर क्षेत्र में गढ़ा गांव के पास आज सुबह 5:30 एक स्लीपर
बस आगे चल रहे दूध टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत 18 लोगों
की मौत हो गई। करीब 20 लोग घायल बताए गए हैं।
चीख-पुकार के बीच पुलिस को
सूचना देकर आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच पहुंची
स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया।
पुलिस
उपाधीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। इसमें
अधिकतर मजदूर सवार थे। बस में करीब 50 यात्री थे। संभव है चालक को झपकी
लगने से हादसे हुआ हो।
हताहत और घायलों के नाम-पते जुटाए जा रहे हैं।
घायलों को बांगरमऊ प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है।
एसडीएम नम्रता सिंह ने चिकित्सा केंद्र पहुंचकर घायलों से बातचीत की।
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव
जिले के बेहटा मुजावर क्षेत्र में गढ़ा गांव के पास आज सुबह 5:30 एक स्लीपर
बस आगे चल रहे दूध टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत 18 लोगों
की मौत हो गई। करीब 20 लोग घायल बताए गए हैं।
चीख-पुकार के बीच पुलिस को
सूचना देकर आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच पहुंची
स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया।
पुलिस
उपाधीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। इसमें
अधिकतर मजदूर सवार थे। बस में करीब 50 यात्री थे।
संभव है चालक को झपकी
लगने से हादसे हुआ हो। हताहत और घायलों के नाम-पते जुटाए जा रहे हैं।